Firefox लोकलाइज़ेशन कॉपी गाइड

इस दस्तावेज़ का उद्देश्य कॉपी के निर्माण और उसके लोकलाइज़ेशन को सरल बनाना, और सही तैयारी और अनुरूपता का समर्थन करना है। यह एक जानदार दस्तावेज़ है और यह हमारी वर्तमान स्थिति को दर्शाता है। जैसे-जैसे हमारी ब्रांड की अभिव्यक्ति विकसित होती रहेगी, हम इस दस्तावेज़ को अपडेट करते रहेंगे।

यह गाइड Firefox की मार्केटिंग कॉपी के लोकलाइज़ेशन के लिए क्यों ज़रूरी है?

इस गाइड का उद्देश्य Firefox को बेहतर तरीके से एक ब्रांड के रूप में समझने में आपकी सहायता करना है ताकि अच्छी तरह से यह पता चल पाए कि आपकी भाषा में अनुवाद कैसे किया जाए। इसके अलावा, हम लोकलाइज़ेशन प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए निर्धारित, कंपनी-विशेष शब्द विकल्पों और वर्तनी को शेयर करेंगे।

हमारी कॉपी में सिर्फ़ शब्दों का अनुवाद नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि उसमें हमारा ब्रांड व्यक्तित्व और लहज़ा दिखना चाहिए और सही सांस्कृतिक और भाषाई दृष्टिकोण के अनुकूल होना चाहिए। स्रोत टेक्स्ट के भावनात्मक और प्रतीकात्मक उद्देश्य को लक्ष्य भाषा में अपनाया जाना चाहिए।

Firefox के बारे में — हम कौन हैं

Firefox सिर्फ़ एक ब्राउज़र से कई अधिक है। Firefox एक चैलेंजर ब्रांड है जो यथास्थिति को चुनौती देता है और उपयोगकर्ताओं के ऑनलाइन अधिकारों की वकालत करता है।

हम जो भी करते हैं, उसमें उपयोगकर्ताओं के अधिकारों और ज़रूरतों को सबसे आगे रखते हैं। और एक तकनीकी कंपनी के रूप में, हम लोगों को हमेशा लाभ से पहले रखते हैं।

Firefox एक ब्रांड के रूप में Firefox की नीतियों और हमारे संबंधित उत्पादों को जोड़ता है।

(Firefox के पीछे Mozilla है जो एक नॉट-फ़ॉर-प्रॉफ़िट संगठन है।)

ब्रांड वादा:

Firefox आपके लिए लड़ता है

हम किस चीज़ के लिए लड़ रहे हैं:

Firefox अपने उपयोगकर्ताओं के लिए लड़ता है ऐसे उत्पादों का निर्माण करके जो लोगों को उनके ऑनलाइन जीवन को नियंत्रण और माध्यम देते हैं।

उत्पाद

व्यक्तित्व और स्वर का लहज़ा

हम किससे बात कर रहे हैं?

हम अपने लक्ष्य दर्शकों को सचेत चयनकर्ता के रूप में वर्णित करते हैं। यह उन लोगों के बारे में बताता है जो ऑनलाइन और ऑफ़लाइन जागरूक निर्णय लेते हैं या लेना चाहते हैं।

सचेत चयनकर्ता:

  • वरीयताओं को विकसित करते हैं और सावधानीपूर्वक और जागरूक होकर उपभोक्ता विकल्प चुनते हैं
  • अपने मूल्यों और आदर्शों के साथ अपने कार्यों का सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करते हैं
  • माँग करने वाले ग्राहक होते हैं
  • सभी विकल्पों को पूर्ण रूप से समझने के लिए अक्सर खुद ही शोध करते हैं

सचेत चयनकर्ता में दो समूह हैं, जिनसे हम विशेष रूप से बात करने का प्रयास करते हैं। केयरिंग कॉन्फ़ीडेनशियल्स और एडवेंचरयस एम्पलीफ़ायर्स

केयरिंग कॉन्फ़ीडेनशियल्स

  • पहले से ही Firefox उपयोगकर्ता होने की संभावना है
  • गोपनीयता को प्राथमिकता देते हैं और अपनी डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पैसा खर्च करने को तैयार हैं
  • मानते हैं कि इंटरनेट पर अपने नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है

एडवेंचरयस एम्पलीफ़ायर्स:

  • ट्रेंड फ़ॉलो करने वाले और ट्रेंड सेट करने वाले
  • चाहते हैं कि उनके दोस्त और फ़ॉलोअर उनके द्वारा चुने गए अच्छे विकल्पों के बारे में जानें
  • अपने समुदाय को विचारशील विकल्प चुनने के लिए प्रोत्साहित करने का प्रयास भी करते हैं

हमारी ब्रांड विशेषताएँ और Firefox ब्रांड व्यक्तित्व

विशेषताFirefox ब्रांड व्यक्तित्व
मनमौजीFirefox दृढ़ विश्वास से काम करता है और आत्मविश्वास के साथ स्पष्ट स्थिति अपनाता है। हमारे उत्पादों से पता चलता है कि हमें प्रेरणा अपने ब्रांड विज़न मिलती है। सब कुछ जो हम करते हैं उसकी नींव हमारे ब्रांड एथोस हैं। और हम अपने उपयोगकर्ताओं और पार्टनरों को यही बताना चाहते हैं।
खुला हुआFirefox मानता है कि इंटरनेट सब के लिए खुला हुआ, सुलभ और सुरक्षित होना चाहिए। हम खुली बातचीत और सहयोग के लिए प्रयासरत रहते हैं। हम हैं: खुले दिमाग वाले। खुले दिल वाले। खुले सोर्स वाले। ग्लोबल दृष्टिकोण हमारे ब्रांड का एक अभिन्न अंग है। हम कई भाषाएँ बोलते हैं और अलग-अलग दृष्टिकोण अपनाने की कोशिश करते हैं।
हितैषीFirefox ज़रूरतों का अनुमान लगाकर, वहाँ समाधानों और विकल्पों की पेशकश करता है जहाँ उपयोगकर्ताओं की स्वतंत्रता और अधिकारों को खतरा होता है या उनका दुरुपयोग किया जाता है। हम अपने उपयोगकर्ताओं और दुनिया के लिए सर्वश्रेष्ठ चाहते हैं, इसलिए हम उदाहरण द्वारा मिसाल पेश करते हैं। हम बेहतर उत्पाद विकसित करते हैं, हम संवाद शुरू करते हैं, हम खुलकर और दूसरों के साथ काम करते हैं, हम खुद को और दूसरों को शिक्षित करते हैं, और हम अपने उपयोगकर्ताओं को सूचित करते हैं। ऐसा करने में, हम सभी लोगों के साथ हमदर्दी से काम करते हैं।
सुधारवादीFirefox तकनीकी दिग्गजों की यथास्थिति और सामान्य कार्यप्रणालियों पर सवाल उठाता है और संघर्ष करता है और एक बेहतर इंटरनेट की दिशा में साहसिक कदम उठाता है। इंटरनेट के भविष्य की ओर आशावादी रूप से देखना एक सुधारवादी कार्य है। अपनी खुद की ज़रूरतों से पहले उपयोगकर्ताओं की ज़रूरतों को आगे रखना भी सुधारवादी है। हम यथास्थिति को चुनौती देते हैं क्योंकि हमें लगता है कि ऐसा करना सही है।

Firefox ब्रांड व्यक्तित्व को इन विशेषताओं की सहभागिता द्वारा परिभाषित किया गया है। संदर्भ के आधार पर, एक विशेषता ज़्यादा प्रमुख या कम प्रमुख हो सकती है।

Firefox व्यक्तित्व मैट्रिक्स

लहज़ा

हमारे कहने का लहज़ा और भाषा के विकल्प हैं:

लहज़ा
प्रत्यक्ष, स्पष्ट, समझने में आसानहम चाहते हैं कि उपयोगकर्ता अच्छा महसूस करें और हम ऐसे शब्द और विचार उपयोग करते हैं जिन्हें सब समझ पाएँ।
संक्षिप्तहमें संक्षिप्त सुर्खियाँ, वाक्यांश और स्पष्ट कॉल्स-टू-एक्शन पसंद हैं। हम कठिन वाक्यों को बनाने या ऐसे वाक्य जो बात का मोल नहीं बढ़ाते, उनसे बचने की कोशिश करते हैं।
विश्वसनीयहमारी कॉपी — हमारे उत्पादों की तरह — मनुष्यों द्वारा मनुष्यों के लिए बनायी जाती है। हम अपने उपयोगकर्ताओं से समान रूप से बात करते हैं और प्राकृतिक भाषा का उपयोग करते हैं।
प्राकृतिकहम सक्रिय स्वर में लिखते हैं और निष्क्रिय स्वर का उपयोग बहुत कम करते हैं। मामूली शैली से बचते हैं। हम एक लम्बे वाक्य की जगह दो छोटे वाक्यों को बेहतर समझते हैं।
आदरपूर्णबहुत औपचारिक लगे बिना आदरपूर्ण रहें।
हास्यपूर्णबहुत फूहड़ या ओछा बने बिना मज़ेदार रहें।
अनुरूपहम अपने उपयोगकर्ताओं से वहाँ मिलते हैं, जहाँ वे हैं। उन्हें हमारा कंटेंट जल्दी समझ आ जाना चाहिए और एक व्यक्तिगत संबंध महसूस होना चाहिए। सांस्कृतिक गठजोड़ समझ में आनी चाहिए और मार्केट में फ़िट होनी चाहिए न कि बिना किसी सही सांस्कृतिक संदर्भ के सिर्फ़ शब्दों का अनुवाद किया जाना चाहिए।
आशावादी और प्रेरकहम इंटरनेट के लिए एक सकारात्मक भविष्य पर विश्वास करते हैं। हालाँकि हम कभी-कभी उन चीजों के बारे में बात करते हैं जो बहुत अच्छी नहीं चल रहीं हैं, हम सकारात्मक दृष्टिकोण रखना पसंद करते हैं।
रचनात्मकजबकि जानकारी और स्पष्टता पहले आती है, हम अपनी कॉपी में रचनात्मक और दिलचस्प भाषा का उपयोग करना पसंद करते हैं। हम कभी भी बेकार और उबाऊ नहीं लगना चाहते हैं। हम मार्केटिंग के घिसे-पिटे तरीकों से बचने की कोशिश करते हैं।

शब्दावली / पुनरावर्ती शब्दों की ग्लॉसरी (कार्य प्रगति पर है)

संदेह के मामले में, ट्रांसविज़न खोज से भी परामर्श किया जा सकता है। हालाँकि, जैसे कि खोज अक्सर परिणाम सूची में अनुवाद के पुराने संस्करण दिखाती है (अक्सर औपचारिकता के साथ), यह टूल एक गाइड के रूप में काम करता है।